: डीएम ने निर्माणाधीन तहसील भवन मिहींपुरवा का किया निरीक्षण
Tue, Oct 10, 2023
शेष बचे काम को जल्द पूरा करने का दिया आदेश
बहराइच। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के निर्माणाधीन तहसील भवन का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने औचक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन तहसील भवन पहुंचकर डीएम ने भूतल व प्रथम तल पर बने कक्ष-कक्षों व गैलरी इत्यादि का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायज़ा लेते हुए निरीक्षण के दौरान परिलक्षित होने वाली छोटी मोटी कमियों को दूर कराने के निर्देश दिये। तहसील भवन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील भवन में जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति हेतु किये जा रहे कार्यों का भी पूरी सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण कर मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अवशेष कार्यों का भी निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी संजय कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कार्यस्थल का निरीक्षण कर बचे हुए कार्यों का शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि जनसुविधा के मद्देनज़र शीघ्र ही भवन में तहसील का संचालन प्रारम्भ कर लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौहारः डीएम
Tue, Oct 10, 2023
कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा
पूजा पण्डालों में लगाये जायेगे सीसीटीवी कैमरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक
बहराइच। श्री मॉ दुर्गापूजा (नवरात्रि) तथा विजय दशमी (दशहरा) पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने अपील की कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। जिले में विगत त्यौहार शान्तिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न होने पर डीएम व एसपी ने सभी सम्बन्धित को बधाई दी। डीएम व एसपी ने कहा कि जिले के अम्नो-अमान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। डीएम व एसपी ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से पूर्व की भांति आगामी त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे। दुर्गा पूजा आयोजकों, राम लीला समितियों के पदाधिकारियों, जिले के संभ्रान्त नागरिकों से डीएम एसपी ने अपील की कि त्यौहारों के दौरान ऐसा आचरण रखें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को कोई आपत्ति न हो। जुलूसों के दौरान ध्वनिविस्तारक यंत्रों का स्वर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार रखा जाय। डीएम व एसपी ने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों तथा बुजुर्ग नागरिकों से यह भी अपील की कि जुलूस के दौरान लोगों को नशे का सेवन न करने दें। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए अभी से आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करा लिए जायं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर जुलूस मार्गों की आवश्यक मरम्मत, बिजली व टेलीफोन के ढीले तारों को ठीक कराने की कार्रवाई के साथ साथ साफ-सफाई, प्रकाश आदि के समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा दें। उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये कि श्री दुर्गा प्रतिमा स्थल व रामलीला स्थलों की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ जुलूस मार्गों पर आवश्यक प्रकाश आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें। डीपीआरओ व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के माकूल बन्दोबस्त करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कार्य न करें कि जिससे एक दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग प्रदान करने तथा पारम्परिक मार्गाे पर ही जुलूस का संचालन किये जाने की अपील की है। एसपी ने पूजा पण्डालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का सुझाव देते हुए कहा कि पीस कमेटी की बैठक में हुए निर्णयों से आमजन को भी अवगत कराया जाय। लोगों को यह भी सुझाव दिया गया कि त्यौहारों के दौरान अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां, परशुराम कुशवाहा, मनोज गुप्ता, इनायत उल्लाह कासमी, हरिश्चन्द्र गुप्ता, रूमी मियां, बृजमोहन मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, ज़फरउल्लाह खां उर्फ बन्टी सहित अन्य वक्ताओं द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्गों के आवश्यक मरम्मत आदि के सम्बन्ध मंे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। जबकि उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जे.पी. त्रिपाठी, कैसरगंज के कमलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों से तहसील अन्तर्गत की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानंजय सिंह व मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, अधि.अभि. विद्युत शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार व सौरभ निगम, ई.ओ. प्रमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।
: धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई
Tue, Oct 10, 2023
कैसरगंज/बौण्डी, बहराइच। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप यादव एडवोकेट के आवास पर मंगलवार को मुलायम सिंह यादव नेता जी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर कृतज्ञ समाजवादी उन्हें सादर नमन करते हैं। नेता जी के द्वारा सत्ता के अन्याय के खिलाफ किया गया संघर्ष पीढ़ी दर पीढ़ी लोग याद करेंगे और उससे प्रेरणा लेंगे। नेता जी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे एक विचार के रूप में न केवल हमारे बीच रहेंगे बल्कि देश के शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों को संघर्ष की राह दिखाते रहेंगे। उन्हें शत शत नमन। प्रथम श्रंद्धाजलि में उपस्थित भगवती राव एडवोकेट, राजकुमार मौर्य एडवोकेट, राजेश यादव एडवोकेट, फुरकान अंसारी, असद खान, मोहम्मद आबिद, सुभाष वर्मा, लाल जी एडवोकेट, रामसमुझ यादव एडवोकेट, अनीश सिद्दीकी, रोहित सोनी, करण गोस्वामी, राजू यादव, पवन यादव, शकील अंसारी, अनवर अली, मोतीलाल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं महसी बाजार में मंगलवार को स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि देवेश चंद्र मिश्र (मंजनू) की अध्यक्षता में मनाई गई। नेताजी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। ये एक शिक्षक थे, शिक्षक की नौकरी छोड़कर भारतीय राजनीति में अपना कदम रखकर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के अनेको बार मुख्यमंत्री रहे। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पहली बार ट्रेजरी द्वारा पेंशन प्राप्त करने की व्यवस्था दी, जो की एक उत्तम व महान कार्य था। भारत सरकार में रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार में नेता विरोधी दल, प्रखर समाजवादी चिंतक, धरतीपुत्र के रूप में भी जाने जाते हैं। इनके ऊपर कई पुस्तके भी लिखी जा चुकी हैं जिसमे सबसे प्रसिद्ध पुस्तक ‘‘मुलायम सिंह यादव- चिंतन एवं विचार है‘‘ इनका स्वर्गवास 82 वर्ष की अवस्था में 10 अक्टूबर 2022 को हुआ। मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा इन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। श्रद्धांजलि सभा में सुभाष चंद्र त्रिपाठी, यशपाल सिंह, रणजीत सिंह कनौजिया, अतुल विवेक यादव, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, श्रीमती रेनू यादव, राकेश सुधाकर, नितिन पांडेय, रूपेश कुमार शुक्ला, राजीव कुमार अवस्थी, मिथिलेश यादव, राम महेश यादव, अनिल अवस्थी, रत्नेश चंद मिश्रा सानू, भोले शंकर बाजपेई, नरेंद्र कुमार मिश्र, शिवशंकर जयसवाल, कृष्ण कुमार शुक्ल, आलोक कुमार सिंह, मूलचन्द वर्मा, अवधेश कुमार, दिवाकर मिश्रा, पवन कुमार, गौरीश त्रिपाठी, संतोष कुमार कश्यप सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।