: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 343 शिकायतों में से 52 का हुआ निस्तारण
Sat, Nov 18, 2023
डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
भूमि विवाद से सम्बन्धित समस्याओं का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराये निस्तारण
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जे.पी. त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वतक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि धारा 24 के निस्तारित वादों का अभियान चलाकर भूमि पैमाईश अवश्य करा दी जाय ताकि प्रकरण का पूरी तरह से निस्तारण हो जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित समस्याओं का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये। बड़े मामलो में एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष स्वयं अन्य सम्बन्धित कर्मियों के साथ समस्या का समाधान कराये। निस्तारण आख्या के साथ जियो टैग फोटो भी उपलब्ध कराये। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए राज कुमार, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण अमर सिंह, एआर कोआपरेटिव संजीव तिवारी, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बधित मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 18 में 03, कैसरगंज में 107 में 18, नानपारा में 34 में 04, पयागपुर में प्राप्त 98 में 06, सदर में 29 में 07 तथा तहसील महसी में प्राप्त 57 प्रार्थना-पत्रों में से 14 का निस्तारण मौके पर किया गया।
: क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती मनाई गई
Sat, Nov 18, 2023
सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच। क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती शनिवार को सेनानी भवन सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके क्रांतिकारी जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर 1910 को बंगाल के जिला नानी बेदवान में हुआ था, उनकी स्नातक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में हुई। 08 अप्रैल 1929 को सेन्ट्रल असेम्बली पर दो बम फेंक कर भगतसिंह के साथ गिरफ्तारी दी, जिसके लिए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि भगत सिंह से प्रभावित होकर बटुकेश्वर दत्त उनके क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए, उन्होंने बम बनाना भी सीखा, क्रांतिकारियों द्वारा आगरा में एक बम फैक्ट्री बनाई गई थी जिसमें बटुकेश्वर दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी। समाजसेवी पवन सिंह ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास काटने के लिए काला पानी सेलुलर जेल भेजा गया,जेल में ही उन्होंने 1933 एवं 1937 में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की।1965 में उनकी मृत्यु के पश्चात उनका दाह-संस्कार भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की समाधि स्थल पंजाब के हुसैनी वाला में किया गया। अन्त में उपस्थित सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके जीवन संस्मरण, व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य भानुप्रताप द्विवेदी एडवोकेट, अभिषेक द्विवेदी एड, सुफियान अली,विनय कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र शर्मा, राम रूप मिश्र, अवनीन्द्र पाण्डेय एडवोकेट रवि जायसवाल सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।
: सीएम डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखें विभाग: डीएम
Fri, Nov 17, 2023
बहराइच। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिनन विभागों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि सी, डी व ई रैंक वाले विभाग प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए प्रत्येक दशा में मासान्त तक सुधार लाना सुनिश्चित करें। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाय। आईजीआरएस सन्दर्भों के निस्तारण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि डिफाल्टर व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाय। शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाय कि असंतुष्ट श्रेणी के सन्दर्भों की संख्या न्यून से न्यूनतम रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस अन्तर्गत प्राप्त होने वाले सन्दर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहे। डीएम ने सी, डी व ई रैंक से सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि सर्वप्रथम रैंक खराब होने के कारणों को ज्ञात कर उसका स्थायी समाधान करा दें इससे रैंक का ग्राफ स्थिर होने के बाद इसमें सुधार परिलक्षित होने लगेगा। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त चिकित्सालयों पर मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें ताकि आने वाले मरीज़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाय। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में संचालित की जा रही एकमुश्त समाधान योजना व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराएं ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये जाने का प्रयास करें। इसके लिए अभिभावकों का जागरूक भी किया जाय। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण से सम्बन्धित रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। डीएम ने जिला व ब्लाक स्तरीय समिति में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करें ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर हो सके। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एम.ओ.यू. करने वाले उद्यमियों से समन्वय कर इकाईयों की स्थापना का प्रयास करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि श्रम विभाग की योजनाओं के सत्यापन के लिए शहरी क्षेत्रों में एसडीएम व ग्रामीण क्षेत्रों केे लिए बीडीओ को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में सत्यापन कर आख्या उपलब्ध करा दें। निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए नामित समिति के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि परियोजनाओं के निरीक्षण की आख्या समय से उनके कार्यालय को प्रेषित की जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से सम्बन्धित विभाग शासन की मंशानुरूप समय से तैयारी पूर्ण कर लें ताकि निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, उप कृषि निदेशक टी.पी. शाही सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।