: जांच में मालखाने से गायब मिले कारतूस, केस दर्ज
Wed, Mar 20, 2024
बहराइच। कोतवाली से कारतूस गायब हो गए। कागजों से जब मिलान किया गया तो कारतूस कम होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामला कोतवाली नानपारा का है। जहां कोतवाल व हेड मोहर्रिर द्वारा चार्ज की अदला बदली के दौरान कारतूसों की गिनती नहीं की गई। बीते दिनों हेड मोहर्रिर विनोद यादव ने जब चार्ज सम्हाला तो थाने की लिस्ट से असलहों व कारतूसों का मिलान कराया। जिसमें कारतूसों की संख्या कम पाई गई। जिस पर तत्कालीन कोतवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेन्द्र गौड, आरआई भुनेश्वर सिंह व आरमोर्रर विजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जांच की तो कारतूसों के कम होने की पुष्टि हुई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच में कागजों के अनुरूप कुछ कारतूसों की कमी पायी गई है। जिस पर 409 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच करायी जा रही है। अन्य अभिलेख भी खगाले जा रहे है। यदि किसी की लापरवाही व संलिप्तता उजागर पायी गई तो जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई की जायेगी।
: दो दिन पूर्व गायब हुए युवक का क्षत-विक्षत मिला शव
Wed, Mar 20, 2024
सुजौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों के मुताबिक बाघ के हमले में हुई है युवक की मौत
बिछिया, बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौंली रेंज अंतर्गत ग्राम सभा गोड़ियाना निवासी जुगुल पुत्र नरेश उम्र 27 वर्ष बीते 18 मार्च को घर से थोड़ी दूर स्थित खेत मे घास काटने गया था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। जिससे घर वाले काफी परेशान हुए व उसकी खोजबीन आसपास व अपने रिस्तेदारी मे करने लगे। दो दिन बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को जब परिजनों ने युवक की खोजबीन मे खेत की तरफ गए तो वहा पर जंगली जानवर के पैरो के निशान मिले। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पगचिन्हो को देखते हुए खेत के समीप जंगल की तरफ बढे तो रास्ते मे युवक की पैंट मिली व थोड़ी और दूरी पर युवक शव क्षत-विक्षत हालत मे मिला। मौके पर युवक का सिर्फ सर व पैर का पंजा व कुछ हड्डी ही मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन क्षेत्र क्षेत्राधिकारी सुजौली व सुजौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे डीएफओ कतर्नियाघाट व एसओ सुजौली ने मौके की जांच की। सुजौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर व थानाध्यक्ष सुजौली सौरभ सिंह, ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता व अवधराम यादव, राम खेलावन पाल सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
: विवेचकों को किया गया प्रशिक्षित
Wed, Mar 20, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन संवर्ग तथा सभी थानों के विवेचकों का न्यायिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, व नवीन अन्य अधिनियम जो कि 01 जुलाई 2024 को लागू किया जाना है। जिसके संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन संवर्ग व पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें अभियोजन संवर्ग के विभिन्न वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी तथा न्याय में किये गये संशोधनों से सभी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया गया कि नये अधिनियम लागू होने से पूर्व अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रयास करें। ताकि नये कानून लागू होने के पश्चात भी पुलिस के सभी विधिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहे। सयुंक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशि किया गया कि निकट भविष्य में विभिन्न विषयों पर इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते रहे ताकि अधिक से अधिक पुलिस के विवेचकों एंव पुलिस कर्मियों को नये कानूनों के सम्बन्ध में प्रशिक्षित कराया जा सके।