: अग्निकाण्ड से प्रभावित 45 लोगों के खातों में भेजी गई रू. 2.98 लाख की धनराशि
Sun, Apr 21, 2024
पक्षियों के लिए घरो की छत पर दाना पानी रखने की डीएम ने की अपील
जलाशयों, सरोवारों एवं तालाबों को भरवाने के दिये गये निर्देश
इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखा जाय
बहराइच। शुष्क मौसम के दृष्टिगत जनपद में हो रहे अग्नि घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त तहसीलों को निर्देश दिया है कि तहसील अर्न्तगत अग्नि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों एवं परिवारों को मानवीय दृष्टिकोण हर संभव सहयोग प्रदान किया जाय तथा आग अथवा किसी अन्य दैवीय आपदा से होने वाली क्षति का आंकलन नियमानुसार पीड़ित पक्ष को अहैतुक सहायता, गृह अनुदान अथवा अन्य अनुमन्य सहायता भी प्रदान की जाय। डीएम ने बताया कि माह अप्रैल 2024 में हुई अग्नि दुर्घटनाओं में 45 व्यक्तियों को रू. 2,98,000 की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान व पशुशेड मदों में प्रदान की गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दी
: गन्ना पेड़ी फसल किसान की औसत उपज का मुख्य आधार
Sun, Apr 21, 2024
गन्ना पेड़ी फसल किसानो के लिए बोनस
गन्ना पेड़ी फसल पर किसानो को विशेष ध्यान देने की जरूरत
फखरपुर, बहराइच। पेड़ी फसल किसान की औसत उपज का मुख्य आधार है, इसलिए पेड़ी पर किसानो को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेड़ी में बीज, खेत की तैयारी, बुवाई खर्च, बीज शोधन खर्च आदि की भारी बचत है! पेड़ी प्रबंधन में सबसे पहले सूखी पत्ती खेत में बराबर फैलाये, जलाये नहीं क्योंकि सूखी पत्ती फसल के सभी पोषक तत्वों का भंडार है। पौधा गन्ना कटाई के बाद एक भी ठूंठ यदि खेत में हो तो जमीन के नीचे से काट दे, जिससे फुटाव अच्छा हो सके। तत्काल सिचाई कर दे, और प्रति एकड़ की दर से एक बैग यूरिया प्रयोग करे। सिंचाई के 2 दिन बाद 10 किलो ट्राइकोडर्मा को 5 बैग पारले जैविक खाद के साथ मिलाकर पूरे खेत में डाल दे। जब सूखी पत्ती अच्छी प्रकार सड़ जाये तो प्रति एकड़ 2 बैग पारले ऑर्गनिक पोटाश, 2 बैग एनपीके एक साथ मिलाकर डाल दे, और जुताई-गुड़ाई कर दे। इससे पेड़ी की पैदावार पौधा फसल से भी अच्छी होगी। इसके अलावा 10 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहे। फसल और अच्छी हो इसके लिए रोग एवं कीड़ो का नियंत्रण समय-समय पर जरुरी है। फसल की अच्छी बढ़वार और रोग-कीड़ो के नियंत्रण हेतु माह मई-जून में कम से कम 2 स्प्रे जरूर करे। इसमें प्रति एकड़ 1 किलो ग्रोमोर स्पीडफोल एनपीके, 100 मिलीलीटर इमिडा क्लोरप्रिड, 100 ग्राम हेक्सास्टोप फफूंदीनाशक 200-250 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव नमी की दशा में करे। इसके अलावा जिन किसानों द्वारा अभी गन्ना बुवाई नहीं की है वह सभी अविलम्भ इस महीने के अंत तक अपनी बुवाई समाप्त कर ले। किसान वैज्ञानिक खेती को अधिक से आधिक बढ़ावा दे, और अपने गन्ने की पेड़ी-पौधा से औसत पैदावार प्रति एकड़ 500 कुंतल जरूर ले। जिससे किसानों की शुद्ध आय में इजाफा हो सके। इन सभी बातों का अनुरोध पारले के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपस्थित मिले किसानों से किया गया। राठी द्वारा फखरपुर, मरौचा, पदमपिछौरा क्षेत्र की विजिट की गई। विजिट के दौरान काफी संख्या में किसान मिले और साथ में पारले कंपनी के अन्य अधिकारीगण सूबेदार, रुचिन, अखंड, अमरेंद्र, अमर, शक्ति, नागेंद्र, प्रवेश, सरनाम, अमर बहादुर, नीरज उपस्थित रहे।
: ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य त्रुटिरहित ढंग से कराये पूर्ण: डीएम
Sat, Apr 20, 2024
मतदान केन्द्रों पर छाया व पेयजल के किये जाय माकूल प्रबन्ध
प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए भेजे जायेंगे बल्क एसएमएस
बहराइच। लोकसभा चुनाव की मतदान प्रकिया को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभावार ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग कार्य, मतदेय स्थलों की तैयारी के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा निर्देश दिये गये कि इस सम्बंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भलि-भांति अध्यन करते हुए ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग कार्य को त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि गर्मी के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर छाया के उचित प्रबन्ध कियाा जाय ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही स्वच्छ पेयजल व दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रखी जाय। उन्होनें कहा कि माडल बूथ के रूप में पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ, यूथा बूथों को साज-सज्जा से आकर्षण बनाया जाय। प्रयास किया जाय कि सभी बूथों को गुब्बारों इत्यादि से सजाया भी जाय। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जनपद के प्रवासी मतदाताओं के सम्पर्क नम्बर यथाशीघ्र उपलब्ध करा दे ताकि ऐसे मतदाताओं को जनपद में 13 मई व 20 मई को होने वाले मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के बल्क एसएमएस भेजे जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी, राजस्व कर्मी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।