: डीएम की अध्यक्षता में कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Sat, Aug 17, 2024
बहराइच। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरणो में समय से पैमाइश सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सचेत किया कि ऐसे प्रकरणों में यदि किसी प्रकार के विलम्ब की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित को निलम्बित करने की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण से मुक्त कराये गये मार्गों, सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर दोबारा कब्ज़े की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाय। डीएम ने कहा कि रास्ते के विवाद से सम्बन्धित मामलों का थाना दिवस के माध्यम पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, ए.सी.एम.ओ. डॉ. राजेश कुमार, पीडी डीआरडीए अरूण कुमार सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, अधि.अभि. जल निगम कमला शंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 में 03, कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 194 में 15, नानपारा में 33 में 04, पयागपुर में 75 में 07, महसी में 17 में 04 तथा तहसील सदर में प्राप्त 31 प्रार्थना-पत्रों 04 को निस्तारण मौके पर किया गया।
: हर्षाेल्लास के साथ जनपद में मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
Fri, Aug 16, 2024
बहराइच। स्वतऩ्त्रता दिवस समारोह जनपद में गरिमापूर्ण तरीके से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर माण्टेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा भावपूर्ण राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। स्वाधीनता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अनगिनत ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों के बलिदान के नतीजे में हमें यह आज़ादी प्राप्त हुई। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अमर बलिदानियों के सपनों के भारत निर्माण में शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को अक्षुण्ण बनाये रखने की दिशा में किया गया हमारा हर प्रयास ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जनपदवासियों को स्वतन्त्रता दिवस कर बधाई भी दी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर राम दयाल, प्रशिक्षु पीसीएस अंजली यादव, स्तन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन भानु प्रताप द्विवेदी, शासकीय अधिवक्ता अजय शर्मा व अजुल गौड़, कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मी नन्द किशोर जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। जबकि अल्लन बहराइची, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ‘मृदुल’, नज़र बहराइची व रईस सिद्दीकी इत्यादि कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। जबकि कलेक्ट्रेट कर्मी भानु जायसवाल द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को डीएम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेटकर्मी संदीप मिश्रा ने किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन परिसर में स्थापित त्रिमूर्तियों पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके पश्चात अधिकारियों ने शहीद पार्क पहुंच कर शहीद स्तम्भ, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडर व सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए सेनानी वीरांगना व परिजन
Fri, Aug 16, 2024
बहराइच। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीरांगना श्रीमती कबूतरी देवी पत्नी स्व. हरीश चन्द्र उपाध्याय व चन्द्रकान्ती देवी पत्नी स्व. लालचन्द तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजनों भानु प्रताप द्विवेदी पुत्र स्व. सालिकराम द्विवेदी, अमरनाथ अग्रवाल व शिव शंकर अग्रवाल पुत्रगण स्व. राम गोपाल अग्रवाल, गौतम अग्रवाल पुत्र स्व. संजीव अग्रवाल, प्रेमकान्त वर्मा पुत्र स्व. हरिराम वर्मा, अभिताभ मिश्रा पुत्र स्व. भुवनेश मिश्र, कामरान सिद्दीकी पुत्र स्व. अब्दुल कय्यूम सिद्दीकी, मुकेश श्रीवास्तव पुत्र गुरूशरण लाल श्रीवास्तव, जसवीर सिंह पुत्र स्व. मंजीत सिंह, हनुमन्त शरण श्रीवास्तव पुत्र स्व. साधूशरण लाल श्रीवास्तव, रमेश कुमार मिश्र पुत्र स्व. शिव प्रसाद मिश्र, श्रीमती विन्ध्वासिनी त्रिपाठी पत्नी स्व. बागीशमणि त्रिपाठी, ओमकार सिंह पुत्र स्व. मालिक सिंह, फैजान गनी पुत्र जुबेर अहमद को पुष्पगुच्छ, मिष्ठान व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।