: बालिकाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Sat, Oct 5, 2024
एसपी द्वारा थाना मुर्तिहा प्रांगण में वृहद महिला चौपाल का आयोजन
महिलाओं को प्रेरित किया गया कि अपने विरुद्ध होने वाले अपराध के प्रति आवाज अवश्य उठाएं
बहरइच। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति को पुनः जोर शोर से आरम्भ करने की पहल के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा थाना मूर्तिहा में शुक्रवार को एक वृहद महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें 21 ग्राम पंचायतों की महिलाओं व ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया और महिलाओं को प्रेरित किया गया कि अपने विरुद्ध होने वाले अपराध के प्रति आवाज अवश्य उठाएं। सामाजिक दबाव व प्रतिष्ठा के चलते ऐसे प्रकरणों को आपसी सुलह-समझौता से ना सुलझाएं जिससे कि सामाजिक कुरीतियों व अपराधियों का मन बढ़ता है। साथ ही वहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी अपील की गई कि संगीन प्रवृत्ति के महिला सम्बन्धी अपराधों को आपसी सहमति से निस्तारित करने में बिचौलिए की भूमिका न अदा करें ताकि महिलाओं को सही रूप से न्याय मिल सके एवं इस प्रकार के अपराधों की पुनरावृत्ति पर नियंत्रण किया जा सके। साथ ही एसपी द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्यों के विषय में अवगत कराते हुए बताया गया कि महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना शासन की प्राथमिकता पर है। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए न्याय व सहायता प्रणाली तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग तत्परता के साथ कार्यरत है जिसके अन्तर्गत महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गाँव-गाँव जाकर महिला चौपाल लगाकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही चौपाल में प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे-1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 1930-साइबर हेल्पलाइन तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार के जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में पूरे नौ देवी के अवधि में चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है। महिला बीट अधिकारियों को बताया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली रामलीला एवं दुर्गा पूजा के पंडालो पर जाकर पूजा के समय महिला सुरक्षा सबंधी जागरूकता प्रदान करें साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम एक वृहद महिला चौपाल लगाकर उसमे स्वयं महिलाओं को जागरूक करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर, प्रतिनिधि आलोक जिंदल, चेयरमैन मिहींपुरवा जितेन्द्र मद्धेशिया, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरालाल कन्नौजिया, प्रशिक्षु उपाधीक्षक राज सिंह यादव, थाना मूर्तिहा क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय महिला समूहों के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
: हेमरिया में निर्विरोध कोटेदार बनी किरन देवी
Wed, Oct 2, 2024
बहराइच। उचित दर विक्रेता की खुली बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ परिसर में हुई। जिसमें निर्विरोध किरन देवी को कोटेदार चुना गया। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत हेमरिया में उचित दर विक्रेता की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ परिसर में हुई। ग्राम प्रधान राम छबीले यादव ने बताया कि लंबे समय से ग्राम पंचायत हेमरिया में कोटे की दुकान लंबे समय से रिक्त पड़ी थी। जिसको लेकर मंगलवार को उचित दर विक्रेता की खुली बैठक हुई। खुली बैठक में किसी और का आवेदन न प्राप्त होने पर सरस्वती स्वयं सहायता समूह की समस्त महिलाएं व ग्रामवासियो के समर्थन से सरस्वती स्वंय सहायता समूह की सदस्य किरन देवी को निर्विरोध कोटेदार के पद पर चुना गया। जिसमें ब्लाक के एडीओ आईएसबी बृजेश सिंह, एडीओ पंचायत रामकुमार,सचिव सीमा शुक्ला, पवन वर्मा, अखिलेश यादव, मनीष अवस्थी, राजकमल व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कोटे का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम छबीले यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव,वागीश शुक्ल व टिकोरा चौकी के पुलिसकर्मी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
शिक्षिका से चैन छीनने का प्रयास
बहराइच। स्कूल जा रही शिक्षिका से चैन स्नेचरों द्वारा चैन छीनने का प्रयास किया गया। चैन दुपट्टे में फंस जाने के चलते स्नेचर लूट की वारदात में कामयाब नहीं हो सके। शहर के कोतवाली देहात अन्तर्गत ढपालीपुरवा सरजू नगर निवासिनी अर्पणा बाजपेयी मरौचा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षिका है। बुधवार को वह विद्यालय जा रही थी। तभी बाइक सवार उचक्कों ने उनकी चैन छीनने का प्रयास किया। पर चैन दुपट्टे में फंस जाने के चलते चैन स्नेचर सफल नहीं हो सके। शिक्षिका द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
चार बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार बाइकें बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त राहुल सोनी उर्फ छुनमुन पुत्र अवधेश निवासी नगरौर, हनीफ अंसारी उर्फ ढोढे पुत्र अमजद अली निवासी दुलारपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई।
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। थाना रामगाँव के उप निरीक्षक हरिनाथ यादव, सिपाही राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल, भगवान दास यादव ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त शारूख पुत्र इस्माईल ग्राम खजुहा दा भकला गोपालपुर को अकिलापुर चौराहे बलवापुर जाने वाले रोड पर एक अदद चोरी की मोटर साईकिल सुपर स्पेलन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया।
: दीपावली पर 1801 लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की सौगात
Wed, Oct 2, 2024
बहराइच। मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 1801 आवास के सापेक्ष विकास खण्डों द्वारा तैयार किये गये प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आवासों का आवंटन करते हुए विभिन्न आपदाओं में आवासहीन हुए लोगों को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाय। आवासों का आवंटन करते हुए यह भी देखा जाय कि समानुपातिक रूप से ग्राम व मजरे सामानुपातिक रूप से संतृप्त हों, आवासों का आवंटन करते समय पात्र निर्धनतम लोगों को तरजीह प्रदान की जाय। डीएम ने कहा कि योजना के पीछे सरकार व शासन की मंशा भी यही है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आवास का सपना पूरा हो सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला गन्ना अधिकारी आन्नद शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।